फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers protested against the power crisis and surrounded the Bahua substation.

Fatehpur News: बिजली संकट के विरोध में उतरे किसान, घेरा बहुआ उपकेंद्र

Wed, 17 Sep 2025 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the power crisis and surrounded the Bahua substation.
फोटो-21-धरने में किसानों से बातचीत करते चौकी प्रभारी व जेई। संवाद
फतेहपुर। क्षेत्र में बिजली संकट से परेशान किसानों का सब्र टूट गया। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के 100 से अधिक किसानों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर के साथ बहुआ उपकेंद्र के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने बताया कि ललौली, अढ़ावल, महना और महाखेड़ा सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे खेती-बाड़ी प्रभावित हो रही है। धरना स्थल पर किसानों को समझाने पहुंचाने उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) कमल कुमार को किसानों ने पंचायत में बैठा लिया। साथ ही उच्च अफसरों को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

बहुआ चौकी प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अधिकारियों की उपस्थिति पर ही संतुष्ट हुए। किसान देर शाम तक धरने पर डटे रहे। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि बिजली समस्या जल्द न सुलझी तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान जिला महासचिव शिव भोला सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फौजिया खान, रामआसरे, पुष्पेंद्र सिंह सहित कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed