फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers on the farm, away from agricultural laws

कृषि कानून से दूर, खेत पर किसान

Tue, 29 Dec 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers on the farm, away from agricultural laws
किसान धर्मेंद्र सिंह - ईयर इंडर - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सरकार के बनाए कृषि कानूनों के विरोध में राजनीतिक घमासान चल रहा है। राजनीतिक दल व कुछ किसान संगठनों के नेता जहां इन कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आम किसान खेती के कार्यों में जुटा हैं।
विज्ञापन

किसान रबी की फसल को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात खेतों में जुटे हैं। उनका कृषि कानूनों के विरोध-प्रदर्शन से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।
किसानों का कहना है कि जो सुविधाएं हमें मिल रही हैं वह काफी हैं। इस समय किसान आलू, गेहूं, मटर, चना, सरसों सहित हरी सब्जी की खेती में जुटे हैं।
अधिकांश किसान इन विरोध प्रदर्शनों से बेखबर हैं। उनका कहना है कि किसान फसल नहीं तैयार करेगा तो खाएगा क्या। हमें पैदावार बढ़ाने की नवीन विधाएं वैज्ञानिक तरीके और खाद, बीज यंत्र खरीदने में अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में विरोध किस बात का। किसानों ने कहा कि नए कृषि कानून में ही किसानों का हित है और राष्ट्रीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का किसी को कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरी गांव के किसान धर्मेंद्र सिंह उर्फ नागराज ने कहा कि सरकार जब सभी सुविधा दे रही है, तो नाराजगी किस बात की। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि से सहयोग, सब्सिडी और उत्पाद बेचने का अधिकार के बाद भी विरोध करने का कोई मतलब नहीं।
आलू की भराई कर रहे मंडासराय के किसान कल्लू सिंह ने बताया कि निजी स्वार्थ में बेहतर कानून का विरोध समझ से परे है। किसानों ने कहा कि हम लोगों को खेतों में कार्य करना है, सड़क पर नहीं। हम खेत में है फसलों की देखभाल कर रहे हैं।

असोथर के प्रगतिशील किसान जयदेव सिंह ने बताया कि इस कानून से किसानों का अहित होने का सवाल ही नहीं है। यह किसान को और मजबूत करने वाला कानून है।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम का कहना है कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। इन कानूनों के जरिये केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने का काम कर रही है। किसानों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।

किसान कल्लू सिंह - ईयर इंडर

किसान कल्लू सिंह - ईयर इंडर- फोटो : FATEHPUR

किसान जयदेव सिंह - ईयर इंडर

किसान जयदेव सिंह - ईयर इंडर- फोटो : FATEHPUR

भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम - ईयर इंडर

भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम - ईयर इंडर- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed