फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers are not getting fertilizer, officials are abusing

Fatehpur News: किसानों को नहीं मिल रही खाद, अधिकारी कर रहे गाली-गलौज

Thu, 30 Nov 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 30 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting fertilizer, officials are abusing
फतेहपुर। जिले में एक तरफ किसानों के बीच खाद की किल्लत काे लेकर हाहाकार मचा है। वहीं, दूसरी तरफ अधिकारी आपस में गाली-गलौज कर रहे हैं। समिति में जांच करने गए कृषि अधिकारी के साथ एडीसीओ ने फोन पर गाली-गलौज की। मामला सीडीओ के पास पहुंचा तो कई समिति सचिवों ने कृषि अधिकारी पर गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिले में भरपूर मात्रा में खाद होने के बावजूद भी किसानों को सुचारू रूप से खाद नहीं मिल रही है। मंगलवार को बहुआ ब्लॉक की लदिगवां समिति में खाद की कमी हुई। इस पर कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने वहां पहुंच कर समिति का निरीक्षण किया और मौके पर 83 बोरी डीएपी की कालाबाजारी पकड़ी।
विज्ञापन




इस दौरान समिति कर्मचारी ने निबंधन विभाग के एडीसीओ (अपर जिला सहकारी अधिकारी) को मामले की जानकारी दी। कृषि अधिकारी ने आरोप लगाया कि एडीसीओ ने शराब के नशे में उन्हें फोन कर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। उन्होंने सीडीओ से एडीसीओ की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को थरियांव समिति में कई सचिवों ने कृषि अधिकारी पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। समिति सचिव ने बताया कि कृषि अधिकारी आए दिन समितियों में पहुंचकर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हैं और नौकरी से निकलवाने की धमकी देते हैं। सीडीओ को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि यदि कृषि अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती तो वह समितियों में ताला डालकर कार्य बहिष्कार करेंगे। मामले की जानकारी के लिए सीडीओ सूरज पटेल को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, नेकपाल, मानसिंह यादव, रामराज, दिनेश कुमार, राणा सिंह, रामबरन यादव सहित कई सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed