{"_id":"5fd7b8558ebc3e41a134ce11","slug":"farmers-are-circling-the-center-to-sell-paddy-fatehpur-news-knp59992184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बीते, फिर भी धान बेचने को केंद्र का चक्कर लगा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बीते, फिर भी धान बेचने को केंद्र का चक्कर लगा रहे किसान
विज्ञापन
खागा क्रय केंद्र में लगा धान का ढेर व मौजूद किसान
- फोटो : FATEHPUR
खागा(फतेहपुर)। समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए किसान परेशान हैं। क्रय केंद्रों का चक्कर लगाने के बाद भी न तो टोकन मिल रहे हैं और न ही सूचीबद्ध किया जा रहा है। किसानों को खरीदने का आश्वासन भी नहीं मिलता है।
कस्बा सोहन के मनोज कुमार ने बताया कि 60 क्विंटल मंसूरी धान बिक्री करना है। तीन बार क्रय केंद्र से लौटा दिया गया। न तो टोकन दिया गया और न ही सूची में नाम दर्ज किया गया। इसी प्रकार नयापुरवा के ब्रजेश कुमार, गनेशपुर के मूलचंद, जगजीवनपुर के सूरजभान ने बताया कि चार दिन से धान बिक्री के लिए टोकन लेने आ रहे हैं। टोकन नहीं मिल रहे हैं, जबकि मंसूरी धान है। चंद्रभान और ओमप्रकाश ने बताया कि तीन दिन से क्रय केंद्र में धान पड़ा है, तौल नहीं हो रही है।
क्रय केंद्र प्रभारी प्रतीक प्रताप सिंह ने बताया कि 220 किसानों का करीब नौ हजार क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। 455 टोकन किसानों को दिए गए हैं। 102 किसानों को सूचीबद्ध किया गया है। जनवरी माह तक इन्हीं किसानों का धान खरीदा जाएगा। पूरे फरवरी माह तक खरीद होगी। सभी किसानों का धान खरीद लिया जाएगा।