{"_id":"5b8ed1cb867a554832243be5","slug":"farmer-s-death-from-highvalent-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज करंट से किसान की मौत
fatehpur
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक के दरवाजे पर खड़ीं महिलाएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र के लोटहा में रविवार रात घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे एक किसान की मौत हो गई। कई घरों के बिजली उपकरण जल गए।
अंदौली वार्ड के लोटहा की आबादी करीब एक हजार है। यहां डेढ़ सौ घर हैं। ज्यादातर लोग कटिया से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। रविवार की रात गांव के राम बाबू लोधी का किसान बेटा रिंकू(19) घर में टीवी चालू करने के लिए प्लग लगा रहा था।
अचानक हाईवोल्टेज से वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे शहर के नर्सिंग होम लेकर आए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां शोभा देवी और दो भाई जगरूप और पिंटू बेहाल दिखे। जगरूप ने बताया कि कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग में आवेदन करने गए थे। जेई ने कहा कि गांव में कैंप लगाकर कनेक्शन देंगे। हाईवोल्टेज से गांव के हरिओम, भोले, राजेश, मौजीलाल के घरों में टीवी, पंखा, कूलर, बल्ब जल गए। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार बिजली विभाग से कनेक्शन देने की मांग की गई। विभाग ने ध्यान नहीं दिया।