{"_id":"5ef4e5968ebc3e42ee104c3c","slug":"farmer-s-death-due-to-lightning-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5675972141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः बिजली गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
बिंदकी। बारिश होने पर खेत से घर लौट रहे किसान की गुरुवार सुबह बिजली गिरने से मौत हो गई। साथ में मौजूद बेटा बाल-बाल बच गया। परिजनों में कोहराम मच गया।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव गांव निवासी बृजभूषण सिंह (52) सुबह छोटे बेटे शिवकरन सिंह (20) के साथ खेत काम पर गए थे। पिता पुत्र मिट्टी समतल करने में जुटे थे। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। दोनों बारिश होने पर घर लौटने लगे। वह लोग कुछ दूर पहुंचे थे तभी बिजली गिरी।
किसान बृजभूषण की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पत्नी माला देवी पति का शव देखकर बदहवास हो गई। बृजभूषण के तीन बेटे शिवकरन, अमन और पवन हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि सूचना पर नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने घटनास्थल की जांच की है। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।