फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer killed by beating with sticks

Fatehpur Crime: लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Oct 2022 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by beating with sticks
मर्च्यूरी हाउस में गमगीन बैठे परिजन - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर जिले में नशेबाजी में हुई मारपीट में किसान की मौत हो गई। गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के चार लोगों ने किसान को लाठी-डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। बीच-बचाव में भी आए लोगों के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस घायल किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। हैलट में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के बाबूसिंह का डेरा निवासी रणधीर सिंह उर्फ मुन्ना (45) किसान थे। मुन्ना सिंह करीब गांव में 40 बीघा खेत के काश्तकार थे। पड़ोसी अनिल उर्फ छोटू दुबे के साथ किसान मुन्ना रात को मैकुआडेरा शराब पीने गए थे। जहां से दोनों लौट रहे थे। रास्ते में इंद्रपाल सिंह का डेरा निवासी सगे भाई संदीप सिंह, कुशल, विवेक और छोटू दुबे मिले। नशेबाजी में दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान सैंबसी निवासी जय सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जय सिंह ने बताया कि विवाद देखकर वह शांत कराने लगे। संदीप सिंह पक्ष के लोग नहीं माने। लाठी डंडे से मुन्ना सिंह को पीटकर मरणासन्न कर दिया।

उसने और अनिल ने काफी बीच-बचाव किया। इस बात पर उन्हें भी मारापीटा। तभी उसने 112 नंबर पर पुलिस को खबर दी। पुलिस के आने पर मारपीट करने वाले चारों भाग निकले। हैलट में मृत घोषित किए जाने पर पुलिस शव को वापस ले आई और पोस्टमार्टम हाउस में शव को रखवाया। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि जय सिंह की तहरीर पर संदीप सिंह समेत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed