फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer dies due to electrocution in electric pole

बिजली खंभे में आए करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Mon, 30 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution in electric pole
जाफरगंज। बिजली के खंभे के अर्थिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज के लिए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची ने समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी छेदीलाल (45) किसान थे। खेती के अलावा बर्फ की फेरी लगाकर गुजारा करते थे। पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि घर के सामने बिजली का खंभा लगा है। पति सुबह साफ-सफाई करते समय खंभे के पास पहुंच गए। खंभे के अर्थ वायर में झाड़ू छूने से करंट की चपेट में आ गए। परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लाठी-डंडे की सहायता से किसान को अलग किया। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर लौट आए और बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। थानाध्यक्ष नाहर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल्या ने बताया कि तीन दिन पहले उनका सात साल का बेटे रामजी को खेलते समय खंभे के अर्थ वायर में आए करंट का झटका लगा था। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी। विभाग ने सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से पति की मौत हुई है।

उसका एक पुत्र गणेश पंजाब में नौकरी करता है, दूसरा बेटा हंसराज पुणे में नौकरी करता है। तीसरा रामजी और पांच साल का अजय गांव में रहते हैं। जेई प्रमोद पटेल ने बताया कि संविदा कर्मियों को लाइन ठीक करने के लिए कहा था। उन्होंने लाइन ठीक नहीं की। इसी कारण हादसा हुआ है। हादसे की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed