{"_id":"69d7fc53bc7f96d5fb00855b","slug":"farmer-dies-due-to-collision-with-bike-rider-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152525-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक सवार की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक सवार की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-16-लल्लू। स्रोत परिजन
ललौली। खेत से लौट रहे किसान को बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी लल्लू (60) किसान थे। बेटे संतराम ने बताया कि पिता खेत से घूमकर सुबह करीब सात बजे घर लौटकर आ रहे थे। क्षेत्र के ही शंकरपुर गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार निवासी जमेनी गांव के सत्यप्रकाश ने रास्ते में पिता को टक्कर मार दी।
हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक लेकर चालक मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।