फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   farmer,account,fathepur news,withdrawn,2.20 lac

खाते से रकम पार बैंक और थाने के चक्कर काट रहा किसान

Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
farmer,account,fathepur news,withdrawn,2.20 lac
आनलाइन ठगी का शिकार, किसान गुरुचरन - फोटो : FATEHPUR
औंग। थानाक्षेत्र के छिवली गांव के किसान गुरुचरन से लाखों की ठगी की गई है। बैंक से रुपये निकालने पहुंचे तो इसकी भनक लगी। मामले में किसान थाने और बैंक के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

13 माह पहले छिवली गांव के किसान गुरुचरन हादसे में घायल हुए थे। करीब 13 माह से बगैर किसी सहारे के चल फिर नहीं पाते थे।
किसान गुरुचरन ने बताया इस दौरान बैंक से लेनदेन नहीं किया। सोमवार को खाते में बेटे को चेेक लगाने भेजा, तभी रकम न होने का पता लगा।
उनके खाते से 2.20 लाख रुपये निकाले गए हैं। बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा औंग के प्रबंधक स्वामी प्रसाद ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किसान के साथ किसी ने ऑनलाइन ठगी की गई है। बैंक से रुपये नहीं निकाले गए हैं। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार 2019 से 20 तक एक साल के अंदर 10-10 हजार करके 20 बार रुपये ट्रांसफर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से खाते का ब्यौरा मंगाया गया है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया बैंक की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पहले की घटनाओं का खुलासा नहीं
थानाक्षेत्र के शिवराजपुर गांव के शिक्षक के खाते से 23 दिसंबर 2020 को 48 हजार 800 की ऑनलाइन ठगी हुई थी।
शिक्षक का खाता पंजाब नेशनल बैंक की शाखा औंग में था। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।
15 जनवरी 2021 को करचलपुर गांव के किसान रामशंकर कुशवाहा के खाते से 12 हजार 300 रुपये की ठगी हुई थी। ठगी बड़ौदा पूर्वी उत्तर ग्रामीण बैंक शाखा औंग के खाते से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed