{"_id":"62225ec37a4fdc1b6f4cc581","slug":"fansi-fatehpur-news-knp683874281","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से विवाद के बाद बेटे ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से विवाद के बाद बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौली। मां से विवाद के बाद बेटे ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के कुंदेरामपुर निवासी भिखारीलाल ने बताया कि बेटा वीरेंद्र कुमार (32) शराब की लत पूरी करने के लिए पिछले तीन दिनों से सरसों चुराकर बेच आता था। इसका पता लगने पर सुबह पत्नी जनकदुलारी ने बेटे को डांट फटकार लगाई। दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद बेटा घर से निकल गया। वह खेत चले गए। पत्नी घरेलू काम-काज निपटा रही थी। घर के पीछे नीम के पेड़ पर पड़ोसियों ने रस्सी के फंदे से वीरेंद्र को फांसी लगाते देखा। उन लोगों ने दौड़कर घर में सूचना दी। आनन-फानन ग्रामीणों की सहायता से बेटे को फंदे से उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। तीन बेटों में वीरेंद्र सबसे छोटा था। बड़ा बेटा सत्येंद्र परिवार के साथ अलग रहता है। दूसरा महेंद्र सूरत में रहता है।
थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। युवक नशे का लती था। घरेलू विवाद पर आत्महत्या की है।