फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Family reached young man's house to find girl, ruckus

Fatehpur News: युवक के घर लड़की खोजने पहुंचा परिवार, हंगामा

Wed, 24 May 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Family reached young man's house to find girl, ruckus
जाफरगंज। गाजीपुर जिले के प्रेमी संग आई युवती को खोजने उसका परिवार लड़के के घर आ धमका। दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के के पिता को थाने ले आई। पुलिस ने लड़के के पिता का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तेजीपुर गांव निवासी शिव बरन कुशवाहा का पुत्र सुरेंद्र गाजीपुर जिले में काम करता है। वह गाजीपुर जिले के थाना नंदगंज के एक गांव की युवती को 15 दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते गांव ले आया। यहां युवक के परिवार के साथ युवती रह रही थी। इसकी भनक लगने पर बुधवार भोर पहर युवती पक्ष के दो दर्जन से अधिक लोग दो वाहनों में युवक के घर आ धमके। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान ही सुरेंद्र युवती को पीछे के रास्ते से लेकर चला गया। इससे युवती पक्ष भड़क उठा। गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। पक्षों के बीच तनाव के हालात पैदा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के पिता शिवबरन को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत किया गया है। युवक के पिता का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed