फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Family members took out 40 lakh rupees from the account of a retired inspector and looted it

Fatehpur News: सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से 40 लाख रुपये निकालकर परिजनों ने हड़पे

Sat, 14 Jun 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Family members took out 40 lakh rupees from the account of a retired inspector and looted it
फतेहपुर। सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से 40 लाख रुपये निकालकर हड़पने पर पत्नी, बेटे, बहू समेत सात लोगों के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राधानगर थाने के जयरामनगर निवासी गुलाबचंद्र पुलिस विभाग से दो साल पहले दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पेंशन की धनराशि पत्नी सुमन देवी के ज्वाइंट खाते में आती है।
बेटी बीनू, दामाद सतेंद्र कुमार, राकेश कुमार, साला विनय कुमार, छोटा पुत्र अरविंद कुमार उर्फ पप्पू, पत्नी सुमन देवी व रमेश कुमार एक मार्च 2024 को घर में घुस आए। तब वह बाजार गया था। इसी दौरान उन लोगों ने बक्से में रखी उसकी चेक बुक से चार चेक चुरा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद पत्नी व अन्य परिजनों ने बैंक में चारों चेक लगाकर 40 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने पर पता लगा। उसने दूसरे दिन बैंक में संपर्क किया। पता लगा कि सुमन देवी ने चेक में हस्ताक्षर कर रुपये ट्रांसफर किए हैं। घर से उसी दिन से बेटा अरविंद कुमार उर्फ पप्पू व पत्नी गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन में जानकारी हुई कि दोनों ईसाइनपुरवा में रह रहे हैं। पूछताछ की तो बोले कि अपना हिस्सा ले लिया है। बेटे ने शराब पीकर गालीगलौज कर पीटकर करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। रिश्तेदारों के बीच में पड़ने पर समझौता हुआ कि वह दो मकानों में से चित्रांश नगर का घर पत्नी सुमन देवी के नाम कर चुके हैं। दूसरे में वह बड़े बेटे के साथ रहेगा। खाते से निकाले गए 40 लाख रुपये में 20 लाख रुपये दुकान व मकान बनाने के लिए वापस कर देगे।

इसके साथ ही खर्च के लिए पत्नी को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन से देगा। पंचायत की बातों की जिम्मेदारी रिश्तेदार बसंतलाल ने ली। उन लोगों ने रुपये नहीं लौटाकर धोखाधड़ी की। साला विनय कुमार विजयीपुर ब्लॉक में सरकारी नौकरी करता है। वहीं दामाद राकेश कुमार, सतेंद्र कुमार व पुत्री बीनू सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। एसपी के आदेश पर राधानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed