{"_id":"6ade512871b257cc77006d77","slug":"family-facilitates-eye-donation-in-accordance-with-elderly-womans-final-wish-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165159-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बुजुर्ग महिला की अंतिम इच्छा पर परिवार ने कराया नेत्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बुजुर्ग महिला की अंतिम इच्छा पर परिवार ने कराया नेत्रदान
विज्ञापन
खखरेरू। धाता क्षेत्र के गोपालपुर में बुजुर्ग महिला के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान कराया। मां की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए बेटे रोशन लाल ने चिकित्सकों से संपर्क कर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई।
गोपालपुर निवासी सुखदेइया देवी (95) पत्नी हीरालाल का रविवार सुबह करीब सात बजे निधन हो गया। उनके बेटे रोशन लाल ने बताया कि मां की इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनके नेत्र दान कर दिए जाएं। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक से संपर्क किया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।
रोशन लाल ने बताया कि उनकी मां की एक आंख बचपन से ही खराब थी, जबकि दूसरी आंख ठीक थी। उनकी सही आंख का दान कराया गया। डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य भी पहले नेत्रदान कर चुके हैं।