{"_id":"6a4a9c685cdb35c53106a9fd","slug":"factory-worker-dies-by-drowning-police-investigating-murder-allegations-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158031-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डूबने से फैक्टरी कर्मी की मौत, हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डूबने से फैक्टरी कर्मी की मौत, हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के जरिहाना मजरे मथुरापुर निवासी रामराज निषाद (35) का शव शनिवार को रिंद नदी में उतराता मिला था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना सामने आया है। पुलिस अब हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है।
गांव निवासी रामराज गुजरात में फैक्टरी कर्मी था। वह शुक्रवार को गांव के दो साथियों के साथ घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा था। शव मिलने पर मां गल्ही देवी और पत्नी रजनी ने गांव के दो लोगों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया।
परिजन का दावा है कि शरीर पर चोट के निशान भी थे। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत डूबने से हुई है। जांच में यदि कोई साक्ष्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।