फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ex-minister's relatives beaten up fearing the young man ate poison

Fatehpur News: पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों की पिटाई से सहमे युवक ने जहर खाया

Sun, 07 May 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 07 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ex-minister's relatives beaten up

fearing the young man ate poison
फतेहपुर। नशेबाजी में विवाद में बीच बचाव के लिए पहुंचे युवक की शुक्रवार रात पूर्व मंत्री के भाई ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। आरोपियों की दहशत में युवक ने जहर खा लिया। मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के भाई समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के जख्नी गांव निवासी नीलम ने बताया कि गांव के देशराज और राजू के बीच नशे में पुत्तन की दुकान पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस पर उसका पति मनोज पाल बीच बचाव के लिए पहुंचा। तभी पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अयोध्या पाल का भाई राजकुमार और परिवार के अजय, संजय, धनंजय, पुत्तन, गुलाब, कमलेश, जानबाबा और दो अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे और सभी ने पति को बीच-बचाव करने की बात पर पीट दिया।
विज्ञापन

इससे पति का हाथ टूट गया। किसी तरह घर में घुसकर पति ने जान बचाई। कुछ देर बाद वह लोग दोबारा दुकान पर आए। पति को जान से मारने की धमकी दी। पति ने आरोपियों के डर व पिटाई से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। घर में उल्टी होने पर पति को अस्पताल लाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मनोज का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed