{"_id":"6ab2d474e3dd130fb1053cb9","slug":"evading-the-police-the-student-leader-surrendered-in-court-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163015-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस को चकमा देकर छात्र नेता ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस को चकमा देकर छात्र नेता ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा हाईवे पर जमीन कब्जे के मामले में एमजी कॉलेज के छात्रसंघ पूर्व महामंत्री जितेंद्र उर्फ दीपू पटेल ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान पुलिस कोर्ट परिसर के आसपास घूमती रह गई। अब पुलिस को मामले में हिस्ट्रीशीटर गजानन मिश्रा की तलाश है। कोर्ट में उसकी भी आत्मसमर्पण की अर्जी पहुंची है। पुलिस हत्या के प्रयास में जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह समेत पांच को जेल भेज चुकी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा स्थित जमीन कब्जे की कोशिश के दौरान लोहारी गांव के भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह और हसवा के वीरेंद्र सिंह राठौर के बीच 16 सितंबर को विवाद हुआ था। वीरेंद्र सिंह पक्ष से विहिप नेता अजय राज सिंह उर्फ अंशू सिंह पहुंचने के बाद भाजपा नेता पक्ष से मारपीट व आठ राउंड फायरिंग की थी। भाजपा नेता पक्ष से कई असलहाधारी थे। इस मामले में 25-25 हजार के इनामी छात्र नेता जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू व गजानन मिश्रा फरार चल रहे थे।
आरोपियों की कोर्ट में आत्मसमर्पण की खबर पर मंगलवार को पुलिस कचहरी परिसर में आरोपियों को पकड़ने के लिए मुस्तैद रही। इधर, पुलिस को चकमा देकर छात्र नेता सुबह बोलेरो से दीवानी गेट पर अधिवक्ताओं के साथ पहुंचा। अधिवक्ता ने दीपू पटेल को सीधे एसीजेएम कोर्ट-2 में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में दीपू पटेल को जेल भेज दिया। दीपू की तलाश में घूम रही पुलिस को कई घंटे बाद इसकी जानकारी हुई। उधर, पुलिस गाजीपुर सेवरामऊ गांव के हिस्ट्रीशीटर गजानन मिश्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि दीपू पटेल ने पुलिस के दबाव में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।