फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Engineer accused of blackmail and fraud after friendship on Instagram

Fatehpur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद इंजीनियर पर ब्लैकमेल और ठगी का आरोप

Sat, 21 Jun 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Engineer accused of blackmail and fraud after friendship on Instagram
किशनपुर। हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खिलाफ पुलिस ने युवती को ब्लैकमेल करने और ठगी का शिकार बनाने की शिकायत दर्ज की है। इंजीनियर की भी कई पोस्ट वायरल हुई हैं।
विज्ञापन

उधर, युवक ने युवती को जेवर समेत अन्य सामग्री के बिल सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि दो साल पहले इंस्टाग्राम पर बिहार के रहने इंजीनियर मनीष अग्रवाल से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन

वह हैदराबाद में नौकरी करता है। दोनों में बातचीत हुई और फिर वे मिलने लगे। आरोप है कि इंजीनियर ने उसकी फोटो खींच ली और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह लाख रुपये की मांग की। युवती ने परिजनों को बिना बताए युवक के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर किए। जेवरात भी दिए। परेशान होकर युवती ने हाथ की नस और फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। थाने में युवती ने शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर प्रयागराज आईजी से शिकायत की।

शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट में युवक ने लाखों के जेवर, ब्रांडेड कपड़े, प्रयागराज से हैदराबाद की एयर टिकट समेत कई बिल वायरल किए हैं। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed