फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   encroachment,JCB,demolish,three,fathepur news,rebels

बंजर भूमि पर तीन बलवाइयों का अतिक्रमण जेसीबी से ढहाया

Tue, 16 Feb 2021 08:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
encroachment,JCB,demolish,three,fathepur news,rebels
रिठवां गांव में अतिक्रमण ढहाती जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। रिठवां गांव के तीन कब्जेदारों से राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने निर्माण ढहाकर बंजर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। वहीं सोमवार को टीम पर हमला करने वाले 13 आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रिठवां गांव स्थित बंजर भूमि पर गांव के रघुनंदन, शिवनंदन और रमेश दुबे ने अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व और पुलिस टीम सोमवार को मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

जहां अतिक्रमणकारियों ने टीम पर हमला कर दिया था। यह कब्जा हटाने के लिए मंगलवार को तहसीलदार सदर विदुषी सिंह, नायब तहसीलदार सदर विकास पांडेय, थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह, थरियांव थाने से एसआई विनोद कुमार समेत पुलिस और राजस्व कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के पहुंचने पर अतिक्रमणकारी घरों से भाग निकले। जेसीबी लगाकर इनके निर्माण को ढहाया गया।
लेखपाल देवेंद्र सिंह की ओर से निवर्तमान प्रधान श्रवण कुमार विश्वकर्मा, शोभा व उसकी पत्नी रूपरानी, रमेश चंद्र के तीन बेटे अंशू, अक्कू, अन्नू, लल्लू का पुत्र पिंटू और पत्नी कमला देवी, पवनेश, ललित मौर्या, रोहित, भगवत व एक अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी, बलवे, सेवन सीएल की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने कानूनगो रामरूप, रिठवां लेखपाल देवेंद्र सिंह, हाशिमपुर भेदपुर के लेखपाल राजेंद्र तिवारी, सेमरी लेखपाल राजेंद्र सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया है।

लेखपाल की भूमिका पर लगाए आरोप
मामले में आरोपी रूपरानी की ओर से थाने में लेखपाल देवेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर दी गई है। उसका आरोप है लेखपाल ने पहले 10 हजार रुपये की उससे रिश्वत लेकर मकान बनाने को कहा था।
गांव के विरोधी पक्ष से मिलकर लेखपाल ने ऐसा किया है। जबकि उनका घर कई साल पहले इस जगह पर बना था।
घर गिर जाने की वजह से दोबारा निर्माण की तैयारी कर रहे थे। उधर, लेखपाल ने बताया कि आरोप गलत लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed