फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity supply stalled due to blowing of transformers of two villages

Fatehpur News: दो गांवों के ट्रांसफार्मर फुंकने से ठप हुई बिजली आपूर्ति

Sun, 06 Aug 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled due to blowing of transformers of two villages
जहानाबाद। ट्रांसफार्मर फुंकने से दो गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। लोगों का उमस और गर्मी से हाल बेहाल है।
विज्ञापन

नोनारा फीडर के गांव मंगलपुर टकौली में ग्राम प्रधान राजू सचान के मकान के समीप रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। इससे गांव के करीब 50 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में पीने के पानी की समस्या भी पैदा हो गई।
विज्ञापन

लोगों को दूरदराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही। इसी प्रकार कापिल फीडर के गांव मिर्जापुर मकरंदपुर में बंबा पुल के समीप रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी तीन दिन पहले जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आधा गांव प्रभावित है। अवर अभियंता वीके शर्मा ने बताया कि दोनों गांवों के ट्रांसफार्मर जलने की सूचना ऑनलाइन दर्ज करा दी गई है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी
.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed