फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity supply disrupted for 36 hours, public chaos

Fatehpur News: 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, जनमानस अस्त-व्यस्त

Sat, 21 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for 36 hours, public chaos
पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते लोग। - फोटो : पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते लोग।
असोथर। नगर पंचायत के उपकेंद्र में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग बेहाल रहे। गुरुवार सुबह 33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। इस लाइन दुरुस्त करने में 24 घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

इसके बाद आपूर्ति शुरू होते ही उपकेंद्र की कंट्रोलर मशीन ब्लास्ट हो गई, जिससे थरियांव फीडर, जरौली फीडर, गाजीपुर फीडर, नरैनी फीडर, घरवासीपुर फीडर, असोथर फीडर बंद हो गए। इससे रामनगर कौंहन, सरकंडी, जरौली, कौडर, बौडर, सरांय खालिस, टीकर, मेडीपुर, गेडुरी, घरवासीपुर, अंदीपुर, बेरुई, जमलामउ, कंधिया, बेसडी समेत करीब 150 गांवों के उपभोक्ता 36 घंटे से परेशान हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग पेड़ों के नीचे बैठकर राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के मनोज सोनी, संतोष अग्रहरि, विजय गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, शिबू मोदनवाल, शंभू मोदनवाल, विमल सिंह, वेद प्रकाश सविता का कहना है इस समय कभी 33 हजार लाइन ब्रेक हो जाती है, तो कभी रोस्टिंग हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इनकमिंग मशीन ब्लास्ट हो गई। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार जाट ने बताया कि इनकमिंग मशीन ब्लास्ट हो गई है। रात आठ बजे तक आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed