फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity department came out against the MLA

विधायक पर कार्रवाई न होने पर विद्युत अधिकारियों ने खोला मोर्चा

Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity department came out against the MLA
हाइडिल कालोनी में धरने पर बैठे जेई संगठन के लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गाजीपुर उपकेंद्र में तैनात जेई हरिकेश के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले एक विधायक पर एफआईआर दर्ज न होने पर बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विरोध में उतर आए। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन हुआ। विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग हुई। डीएम से वार्ता के बाद मामला दो दिन के लिए टल गया है, लेकिन बिजली विभाग विधायक के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेगा।
विज्ञापन

हाईडिल कालोनी में बुधवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति के पदाधिकारियों ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंता मौजूद रहे। जेई संगठन ने कहा कि गाजीपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता हरिकेश के साथ विधायक ने गाली गलौज की और उन्हें मारने पीटने की धमकी दी है। ऐसे में कोई भी विद्युत कर्मी उपकेंद्र में रहकर ड्यूटी नहीं कर पाएगा। विधायक ही विद्युत कर्मियों से गलत काम कराने का दबाव बनाते हैं। गलत काम न करने पर गाली-गलौज और मारने पीटने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन एफआईआर करने के बजाय पुलिस अभी जांच का हवाला दे रही है। जब तक विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। बिजली विभाग के कर्मचारी, अधिकारी काम नहीं करेंगे। इस विवाद को डीएम अपूर्वा दुबे ने संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता राकेश पांडेय और अधिशासी अभियंता रामसनेही को बुलाया। वार्ता में डीएम ने कहा कि विधायक से फोन पर बात हुई, जिसमें विधायक ने बाहर होने की बात कही। जब विधायक लौटकर आते हैं, तो आमने-सामने बैठकर मामले को हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बिजली विभाग के अधिकारी मान गए, लेकिन संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन सुबह 10 बजे से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद भी विधायक नहीं आते हैं, तो बिजली बंद करके हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर अवर अभियंता रवी, हरिकेश, धीरेंद्र, आरएन सिंह, दिनेश कुमार, कल्लूराम यादव, शिवबाबू निषाद, अभिनव और जितेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed