फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity contract workers protest against salary cut

Fatehpur News: वेतन कटौती से नाराज बिजली संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन

Thu, 17 Jul 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers protest against salary cut
चौडगरा। कस्बे के उपकेंद्र नंबर एक व दो में तैनात विद्युत विभाग के कुशल व अकुशल संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी उपेंद्र राज सिंह बिंदकी रोड को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। चेतावनी दी कि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि कुल 31 संविदा कर्मचारी एसएमएम कंपनी के माध्यम से कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों को मई व जून माह का वेतन रविवार की छुट्टियों को काटकर दिया गया है, जबकि सभी कर्मचारी पूरे महीने नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं। किसी को 22 दिन, किसी को 25 दिन का ही वेतन दिया गया है। इससे सभी कर्मियों में रोष है। कर्मचारियों ने बताया कि मई महीने से पहले तक उन्हें पूरा वेतन समय से मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने मनमाने तरीके से अवकाश दिवस की तनख्वाह काटनी शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने इसे नाइंसाफी बताते हुए तत्काल वेतन सुधार की मांग की है। उपखंड अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने कर्मचारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बताया कि कंपनी से बात कर समाधान निकाला जाएगा। किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र कुमार, शाहिद खान, बलजीत सिंह, अनूप उत्तम, प्रियम समेत सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed