फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   election,political

पंचायत चुनाव परिणाम में दिखा विधानसभा चुनाव का अक्स

Sat, 08 May 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
election,political
फतेहपुर। पंचायत चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और अब जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव होने हैं। मगर खास तौर पर जिला पंचायत के जो परिणाम सामने आए हैं, उससे आगामी विधानसभा चुनावों का भविष्य अभी से दिख रहा। फतेहपुर और अयाहशाह विधानसभा के वार्डों में भाजपा का खाता ही नहीं खुला।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चुनाव में विधान सभावार परिणामों पर गौर करें तो कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कमजोर हुई है। जबकि सपा ने विधानसभावार जिला पंचायत की सीटों पर बढ़त ली है। मौजूदा परिणाम बता रहे हैं कि भाजपा पर सपा फिलहाल भारी पड़ी है।
विज्ञापन

...
विधानसभावार भाजपा का परिणाम -
हुसेनगंज विधानसभा में ऐरायां सादात से महेश यादव, गौंती से महमूद, हुसेनगंज छेउका से रामकिशोर और जमरांवा से रिंकू लोहारी ने चुनाव जीता है।
खागा विधानसभा में गढ़ा से हिमांशू त्रिपाठी और टेनी से अभय प्रताप पप्पू सिंह ने चुनाव जीता है। जबकि फतेहपुर और अयाह शाह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की एक भी सीट नहीं निकली। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में परिणाम शून्य रहा। हालांकि बिंदकी विधानसभा में मंडराव से सुमन देवी, जाफराबाद से मोहर सिंह पटेल और मौहार से प्रीति सिंह ने चुनाव जीता। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की अभयपुर सीट से विक्रम सिंह ने डीडीसी का चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विधानसभा क्षेत्रो में सपा का परिणाम -
हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र के बुदवन वार्ड में कामनी पाल, बैगांव में अशोक यादव, सिठौरा में चंद्रशेखर पासवान जीते हैं। खागा विधानसभा के विजयीपुर वार्ड से आरती यादव, धाता वार्ड से अनीता देवी पासवान, फतेहपुर विधानसभा के कोराईं वार्ड से संगीताराज पासवान, रामपुर थरियांव से गिरीश कुमार कोरी, अयाह शाह विधानसभा के अयाह वार्ड से कपिल यादव, ललौली से सलमान विजयी हुए हैं। बिंदकी विधानसभा के अश्वार तारापुर से नरेंद्र कुमार, गुनीर से रामनरायन, बागबादशाही से तस्कीन बानो जीतकर आई हैं। जहानाबाद के सिजौली वार्ड से माधुरी यादव, अकबरपुर नसीरपुर से अंबरीश उत्तम और अमौली से रामा देवी ने चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed