{"_id":"623a1ed1980ffa12f6019f96","slug":"elecciones-del-mlc-se-complet-el-escrutinio-de-los-documentos-de-nominacin-se-rechaz-un-documento-fatehpur-news-knp686940587","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: नामांकन पर्चों की जांच पूरी, एक पर्चा खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: नामांकन पर्चों की जांच पूरी, एक पर्चा खारिज
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-फतेहपुर विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी खागा के विनोद कुमार का नामांकनपत्र खारिज कर दिया गया है। जांच में नामांकन पत्र के साथ संलग्न शपथपत्र में कई त्रुटियां मिलीं और मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति भी संलग्न नहीं थी। इससे अब तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। गुरुवार को नाम वापसी भी की जा सकती है।
पर्यवेक्षक डॉ. रमाशंकर मौर्य की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे और सहायक आरओ विनय पाठक ने नामांकन पत्रों की जांच की। विनोद कुमार के पर्चे में खामियां मिलीं। खामियां पूरी करने के लिए उन्हें तीन बजे तक का समय दिया गया लेकिन वह कमी पूरी नहीं कर पाए।
भाजपा उम्मीदवार अविनाश सिंह चौहान ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया था। उनका एक सेट खारिज हो गया। विनोद सक्सेना ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। पहले सेट में वह निर्दल उम्मीदवार थे। दूसरे सेट भाजपा उम्मीदवार रूप में भरा था। दूसरा सेट फार्म-ए-बी न होने के कारण खारिज कर दिया गया। सपा उम्मीदवार दिलीप उर्फ कल्लू यादव ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए थे। उनके दोनों सेट वैध पाए गए। 21 बूथों पर नौ अप्रैल को मतदान होगा।