फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly man injured in collision with tractor carrying Mauranga dies

Fatehpur News: मौरंग लदे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

Wed, 16 Oct 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in collision with tractor carrying Mauranga dies
खखरेरू। मौरंग लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 13 अक्तूबर को घायल आसान (58) की मंगलवार को इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर पकड़ा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र हकीमपुर खंतवा नटन डेरा के रहने वाले आसान को बाजार से घर लौटते समय मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारी थी। पुत्र इरफान ने बताया कि पिता भैरमपुर चौराहा पैदल सब्जी लेकर आ रहे थे। करीब शाम छह बजे हादसा हुआ था। पिता को जिला अस्पताल मंझनपुर कौशांबी लेकर गए थे। डॉक्टर कानपुर हैलेट के रेफर किया था। इलाज के दौरान भोर चार बजे पिता ने दम तोड़ दिया।
हादसे से पत्नी अफसान बीबी व पुत्री रेहनिया का हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---
ट्रक की टक्कर से मजदूर भाई घायल
फतेहपुर। मजदूरी के बाद घर जा रहे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राधानगर थाने के सैदाबाग निवासी रजपाल और छत्रपाल सगे भाई हैं। दोनों मजदूरी करने प्रतिदिन रेलवे लाइन किनारे जाते हैं। वह सोमवार की शाम मजदूरी के बाद घर जा रहे थे। गांव लौटते समय रास्ते में ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ट्रक का पीछा किया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed