{"_id":"697d08f6173e7b07af0a4445","slug":"elderly-e-rickshaw-rider-killed-in-tractor-collision-companion-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148440-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बृहस्पतिवार रात ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ई-रिक्शा छोड़कर चालक भाग निकला।
मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी विजय बहादुर (65) गांव के ज्ञानी के साथ ई-रिक्शा से मलवां से घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से विजय बहादुर, ज्ञानी दबकर घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां विजय बहादुर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ज्ञानी का इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर और ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार लोग जख्मी
अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में शुक्रवार को चार लोग घायल हो गए। मलवां थाना क्षेत्र कस्बा निवासी रामू सोनी बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में बाइक के सामने कुत्ता आने से गिरकर घायल हो गया। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी वीरेंद्र बाइक से हुसैनगंज जा रहा था। हसनापुर के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। बिंदकी निवासी राकेश को पैदल घर जाते समय किसी वाहन ने टक्कर से घायल हो गए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी कल्लू बाइक से ससुराल शहर आ रहा था। नउवाबाग ओवरब्रिज के पास लोडर की टक्कर से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डीसीएम पलटने से चालक घायल
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कानपुर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मलवर गांव निवासी चालक राम विलास हादसे में घायल हो गया। चालक डीसीएम में भाड़ा लेकर वाराणसी जा रहा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।