{"_id":"624c8fabb15d8432ad0485d5","slug":"education-fatehpur-news-knp689554389","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों पर होगी ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों पर होगी ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। विद्या ज्ञान परीक्षा 10 अप्रैल को दो केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 257 बच्चे शामिल होंगे। यह चयन परीक्षा कक्षा छह और सात में प्रवेश के लिए होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा छह और सात में प्रवेश के लिए परीक्षा करा रहा है। मदर सुहाग एजूकेशनल सेंटर शांति नगर और सागर कान्वेंट सेकेंड्री स्कूल सागर बिहार राधानगर शामिल हैं। मदर सुहाग एजूकेशनल सेंटर में धाता, विजयीपुर, हथगाम, ऐरायां, हसवा, असोथर और विजयीपुर ब्लाक क्षेत्रों के 1057 बच्चे परीक्षा देंगे। सागर कान्वेंट सेकेंड्री स्कूल में बहुआ, तेलियानी, मलवां, खजुहा, देवमई, अमौली ब्लाक क्षेत्रों के 1000 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में दोनों केंद्रों में बालिका और दूसरी पाली में बालक परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
डीसी प्रशिक्षण अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर परीक्षा आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं विद्या ज्ञान संस्था के संचालक और उनके प्रतिनिधि लेकर आएंगे। दोनों केंद्रों में विद्या ज्ञान के पर्यवेक्षकों की देखरेख में परीक्षा होगी।