{"_id":"56e3b03c7e7b1b49231611d5e52de707","slug":"echoing-the-tone-cadence-of-canter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदमताल के बाद सुर ताल की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदमताल के बाद सुर ताल की गूंज
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जॉन स्कूल में शुक्रवार को कदमताल के साथ सुर
विज्ञापन
ताल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुरताल में रेड हाउस की अल्तनश व कदमताल में
डेविड ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि बिशप स्वामी राफी मंजली व विशिष्ट अतिथि सेंट जोजेफ इलाहाबाद के प्रधानाचार्य फादर रौल्फी डिसूजा रहे। बच्चों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इसके बाद विश्व शांति का संदेश देते हुए स्वागत नृत्य के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का फीता काटकर नवनिर्मित बास्केटबाल कोर्ट शुभारंभ किया गया। इसके बाद बच्चों ने मास पीटी, फ्लोरल पीटी, डंबल पीटी प्रस्तुत की।
इसके बाद विभिन्न दौड़ों की प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों ने कदम ताल मिलाकर पिरामिड तैयार किया।
जिसे देखकर अभिभावक दंग रह गए। वार्षिक प्रतियोगिताओं के आधार रेड हाउस प्रथम, यलो हाउस द्वितीय तथा ब्लू हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मैनेजर फादर टाइटस लोबो एवं प्रधानाचार्य सिस्टर मार्था ने आगंतुकों का आभार जता बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।