{"_id":"5dcb0a598ebc3e5af65660ca","slug":"e-ticket-forgery-fatehpur-news-knp525424398","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टिकट के फर्जीवाड़ा में दो दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टिकट के फर्जीवाड़ा में दो दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। रेलवे के ई-टिकट के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आरपीएफ को इसकी जानकारी मिली तो सोमवार को खागा में किशनपुर रोड में दो दुकानों में छापेमारी की। दोनों दुकानदारों के यहां से अनधिकृत ई-टिकट बरामद हुए। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की कार्रवाई की है।
रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्रों पर यात्रियों की लंबी लाइन लगती है। आरक्षण केंद्रों की लंबी लाइन से बचने को लोग ई-टिकट करा लेते हैं, लेकिन तमाम दुकानदार अनधिकृत रूप से ई-टिकट बेच रहे हैं। आरपीएफ ने खागा में किशनपुर रोड के दो दुकानदारों के यहां छापेमारी की। दुकान से फर्जी ई-टिकट व दुकानदार दीपक व मोहम्मद रईस को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मनीष राय, संजय तिवारी और लाल प्रताप यादव को लेकर दो दुकानों में छापेमारी की गई है। वहां से फर्जी आईडी बनाकर गलत ढंग से रेलवे के टिकट निकालते जाते हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इन दोनों दुकानदारों ने फर्जी आईडी से रेलवे का कितने का नुकसान किया है, इसका आंकलन कराया जा रहा है।