फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   E-rickshaw driver's murderer arrested with stolen rickshaw

Fatehpur News: ई-रिक्शा चालक का हत्यारोपी लूटे गए रिक्शे के साथ गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver's murderer arrested with stolen rickshaw
हुसैनगंज। थरियांव थाना क्षेत्र के देवरानार गांव के ई-रिक्शा चालक नीरज निषाद (26) की हत्या मामले में आरोपी मेवालाल प्रजापति को पुलिस ने सोमवार शाम लालीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटा गया ई-रिक्शा भी मिला है।
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल पेंचकस भी आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
देवरानार गांव निवासी नीरज बीते बृहस्पतिवार से लापता था। उसका शव शुक्रवार को रहिमालन पुरवा के पास नहर किनारे मिला था। चाचा बाबूराम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर करीब 12 लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

जांच दौरान पुलिस ने लालीपुर मोड़ से साेमवार शाम जमरावां गांव के मेवालाल प्रजापति को ई-रिक्शा समेत गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी मेवालाल ने पुलिस को बताया कि वह भी ई-रिक्शा चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के मुराईबाग के पास उसका और नीरज का छह माह पहले सवारियां भरने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।
मंगलवार को पूछताछ में मेवालाल ने बताया कि 16 अक्तूबर की शाम उसने ई-रिक्शा बुकिंग के बहाने नीरज को द्वारिकापुर की ओर जाते समय रोक लिया। वह बुकिंग दिलाने के बहाने नीरज को रहिमालन का पुरवा के पास ले गया।
यहां एकांत देखकर ई-रिक्शा रुकवाया और ई-रिक्शे में ही रखे पेंचकस से नीरज पर हमला किया। दोनों के बीच करीब पांच मिनट तक हाथापाई हुई। इस दौरान दोनों नहर में गिरे। मौका मिलते ही मेवालाल ने नीरज की छाती में चढ़कर गले और शरीर पर कई जगह पेंचकस भोंक दिया।
नीरज की हत्या करने के बाद वह ई-रिक्शा लेकर थरियांव थाने के टीसी गांव में एक रिश्तेदार के यहां पहुंचा। यहां किसी को ई-रिक्शा बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा था।

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की हत्या में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से ई-रिक्शा और पेंचकस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed