फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dull working , had to reprimand station incharge

सुस्त कार्यशैली, थानेदारों को मिली फटकार

Thu, 14 Jan 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dull working , had to reprimand station incharge

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सुस्त कार्यशैली वाले थानेदारों को फटकार लगाई। एसपी ने निरोधात्मक कार्रवाइयों और अपराधों पर काबू न कर पाने वालों की क्लास ली। थानेदारों को सुधार के लिए अंतिम चेतावनी दी गई। आगामी चुनाव को लेकर भी सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन



 
पुलिस लाइन में एसपी राजीव मल्होत्रा ने बुधवार को पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की। उनकी समस्याओं के  निस्तारण के लिए आदेश दिए। इसके बाद थानेदारों की क्राइम मीटिंग में क्लास लगाई।
विज्ञापन




खागा कोतवाल, शहर कोतवाल, मलवां, हुसैनगंज, किशनपुर, कल्यानपुर, ललौली, थरियांव, गाजीपुर, असोथर एसओ को लंबित विवेचनाओं, एनसीआर और शिकायती पत्रों  के निस्तारण न होने पर जमकर फटकार लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वहीं मलवां, ललौली, हथगाम, असोथर, थरियांव, बकेवर लूट और हत्या के मामलों की जांचों की प्रगति रिपोर्ट शून्य देने पर फटकारे गए।


कोतवाली, धाता, चांदपुर, थरियांव का चोरी के मामलों में खुलासा न किए जाने पर भी डाट मिली। इस मौके पर एएसपी आरके यादव, सीओ खागा अतुल चौबे, सीओ जाफरगंज पुरेंद्रु सिंह, सीओ बिंदकी आरके वर्मा, एलआईयू और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

 


इनामी की खोज में कोतवाली, गाजीपुर की टीम लगी- कोतवाली क्षेत्र का देवीगंज का रहने वाला इनामी हत्यारोपी धर्मेंद्र शुक्ला सात साल से फरार चल रहा है। पुलिस बदमाश को खोजने में नाकाम है।




हत्या लूट जैसे अपराधों में वांछित बदमाश पर 15 हजार का ईनाम घोषित है। एसपी ने क्राइम मीटिंग में ही शहर कोतवाल और एसओ गाजीपुर को बदमाश की तलाश में लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed