फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dukan ka samay tay

कब कौन सी दुकान खुलेगी, डीएम ने बताई गाइडलाइन

Fri, 07 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
dukan ka samay tay
फतेहपुर। दुकानदार अपने निर्धारित समय ही दुकानें खोलेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी ने बैठक के व्यापारियों से कही। इसके साथ ही उन्हें शासन से जारी कोविड गाइड लाइन की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गांधी सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक में डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि कोरोना महामारी संकट के दौर में सभी को शासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा। सभी लोग घर पर रहें और दुकानों को खोलने के लिए जो गाइड लाइन बनाई गई है। उसी आधार पर बाजार खुलेंगे। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, कंछल गुट के राजेंद्र त्रिवेदी, बिंदकी से मुनेंद्र तिवारी, अमित शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, डॉ अमित त्रिवेदी, बबलू सिंह, पिंटू त्रिवेदी, राजू त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने का समय
दुकान समय
दूध विक्रय- सुबह-6- 8 बजे तक व सायंकाल-5 से 7 बजे तक खुलेंगी
किराना थोक- सुबह 8 से 12 तक
किराना फुटकर- सुबह 9 से 12 तक
आटा चक्की- सुबह 9 बजे से 12 तक
फल और सब्जी की ठेलिया- सुबह 7 बजे से 9 बजे तक व शाम 5 बजे से 7 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed