फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   due to power cut people embrassed

बिजली कटौती से 10 हजार की आबादी बेहाल

Sun, 26 Sep 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
due to power cut people embrassed
पटेल नगर चौराहे में पोल सिफ्टिंग करते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लाइन शिफ्ट एवं ट्रांसफार्मर में आई खराबी से सात घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब 10 हजार की आबादी को दिक्कत उठानी पड़ी। शाम को जलापूर्ति भी नहीं हुई, लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी बोल गए। बिजली कटौती से लोगो में रोष है।
विज्ञापन

पत्थरकटा से पटेलनगर मार्ग पर लाइन शिफ्ट करने के लिए दोपहर एक बजे सिविल लाइन की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इससे सिविल लाइन के पटेल नगर, शादीपुर मोहल्ले में लोगों को परेशानी हुई। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी बिना सूचना के लाइन शिफ्ट करने लगते हैं, ताकि लोग बिजली से जुड़ी समस्या का समाधान निकाल सकें। देर शाम आठ बजे बिजली आपूर्ति सप्लाई चालू हुई, तब जलापूर्ति हुई और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

एसडीओ सिटी संजय कुमार ने बताया कि पत्थर कटा से पटेल नगर तक डिवाइटर रूट सड़क बन रही है। उसमें लाइन सिफ्टिंग का काम कराया गया है। इस कारण से बिजली आपूर्ति बंद रही है। साथ में एक ट्रांसफार्मर भी खराब था, उसको सही कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी लाइन शिफ्ट कराई जाए या फिर उपकेंद्र में काम कराया जाए, तो कितने घंटे लाइन बंद रहेगी। इसकी सूचना उपभोक्ताओं को होनी चाहिए। अगर एसडीओ, जेई ने बिना सूचना के लाइन शिफ्ट कराने का काम किया है, तो नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
-- रामसनेही, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed