फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   due to heavy rain public life disrupted

भारी बारिश के कारण पानी व कीचड़ में गुम हुईं सड़कें

Mon, 09 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 09 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
due to heavy rain public life disrupted

रिमझिम बरसात ने लोगों को हलाकान कर दिया। कीचड़ और पानी से सड़कों का बुरा हाल है। दो दिन की बारिश में पालिका की सफाई व्यवस्थी की पोल खोल दी। सिल्ट सफाई न होने व गंदगी से घनी आबादी के इलाकों में लोगों का बुरा हाल है।

विज्ञापन


सदर व तहसीलों में कई जगह हाल यह है कि पानी उफनाने से लोगों के घरों में पानी भर गया है।
शहर के बिंदकी बस स्टाप, ज्वालागंज, भिटौरा रोड, गाजीपुर बस स्टाप समेत कई सड़कों में बारिश के साथ कीचड़ हो गया है, जिससे पैदल निकलने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन हुआ है।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टाप पर बसों का इंतजार कर रहे मुसाफिरों के लिए बारिश परेशानी का सबब बनी रही। बूंदाबांदी से बचने के लिए यात्री ज्वालागंज के आसपास की दुकानों में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टाप के गेट पर भरे पानी में घुसकर यात्रियों को निकलना पड़ा। वहीं बिंदकी बस स्टाप से सदर अस्पताल की सड़क में पाइप लाइन का लीकेज सही करने में गड्ढा बन गया है, जो वाहनों के आवागमन में अवरोधक बना हुआ है। इससे वाहनों अधिकतर समय में जाम की स्थित बनी रहती है।

बिंदकी के कई मोहल्लों व मुख्य मार्गों में जल भराव की समस्या साफ दिखी। सबसे खराब स्थिति ललौली रोड, महाजनी गली, पैगंबरपुर, छिपहटी, जहानपुर, मीरखपुर, पुरानी बिंदकी समेत मुख्य मार्गों में हैं।

ललौली रोड में तो नाले का गंदा पानी उफनाकर लोगों के घरों तक पहुंच गया। नगर पालिका प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे यहां के नगरवासियों में रोष है। नगर के अर्पित ओमर, रामप्रसाद, केशनलाल, कन्हैया आदि ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह तार तार हो चुकी है शिकायत करने के बाद भी सफाई कर्मचारी गंदगी की सफाई नहीं करते हैं।


खागा के बैरागीपुरवा, राजपूत नगर, जवाहर नगर, कटखेरवा, नया पुरवा, जोकीपर, कुटी पर, बल्दी का पुरवा और प्रभुनगर बरसात के कारण नरक बन गए हैं।

चारों ओर गंदगी है। रामू सिंह, रामपाल, मिथलेश कुमार, रामहित सोनकर, भोला सोनकर, लखन और मुन्ना विश्वकर्मा ने बताया कि मजरों में सफाई की व्यवस्था न होने से हमेशा गंदगी बनी रहती है। अधिकांश रास्ते और गलियां कच्ची हैं। नालियां टूटी फूटी हैं। थोड़ी सी बरसात होने से रास्तों में पानी और कीचड़ भर जाता है, जिससे निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि बजट आते ही इन मजरों का कायाकल्प किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed