{"_id":"386785b701a0d8a9792929a46ad0da6d","slug":"due-to-cold-farmer-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सैंबसी मोड़ के पास साइकिल सवार किसान की गुरुवार की सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी रामकरन (48) पुत्र रामदास लोधी खेत से मिर्च तोड़कर बाजार बेचने के लिए सुबह निकला था।
साइकिल सवार बहबलपुर पिलखनी मार्ग में सैंबसी मोड़ के पास पहुंचा था, तभी ठंड लगने से सड़क किनारे गिर पड़ा। यह देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा दिखा। किसान की पांच बेटियां हैं। घर की सारी जिम्मेदारी उसी पर थी।
विज्ञापन
एसएचओ आरसी यादव ने बताया कि घटना की जांच के बाद प्रथम दृष्टयता किसान की मौत ठंड लगने के कारण हुई है। वह गर्म कपड़े कम पहने था। शव भी ठंड से अकड़ गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण मालूम हो जायेगा। गौरतलब रहे कि चांदपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले एक युवक की ठंड लगने के कारण मौत हो गई थी।