फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drunk dispute, stabbed and injured a young man

नशे में विवाद युवक को चाकू मार घायल किया

Wed, 29 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Drunk dispute, stabbed and injured a young man
जाफरगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में सोमवार रात नशे में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला किया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

समसपुर गांव निवासी जैनू गांव में शराब खरीदने के लिए रात को पहुंचा था। जैनू का आरोप है कि गुमटी के पास पहले से राजू नशे में खड़ा था। पुराने लेनदेन के विवाद की खुन्नस में राजू गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए भागा। तब चाकू लेकर उसे दौड़ा लिया। पीछा कर आरोपी ने डंडे से हमला किया, जिससे वह लड़खड़ा कर गिर पड़ा। तभी चाकू से जांघ में प्रहार कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसके परिवार के लोग दौड़कर आए। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed