फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Driver crushed to death after tractor-trolley overturns.

Fatehpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से चालक की दबकर मौत

Fri, 27 Mar 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Driver crushed to death after tractor-trolley overturns.
फोटो-14- इलियास की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
जाफरगंज। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बृहस्पतिवार को पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। परिजन ने हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी इलियास (26) सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर से पड़ोसी साहिल के खेत से चना लेने जा रहा था। परिजन ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नयापुरवा-भुइयरानी मार्ग पर गंगाचरन के खेत के पास गलियारे में ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गया।

इसी बीच साहिल ट्रैक्टर से कूद गया जबकि इलियास का पैर ट्रॉली और इंजन के बीच फंस गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से इलियास दब गया। खेत में काम कर रहे किसान पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इलियास चेन्नई में नौकरी करता था। वह ईद पर घर आया था। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

फोटो-14- इलियास की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो-14- इलियास की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed