फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Down from power pole Technician's death

बिजली पोल से गिरकर टेक्नीशियन की मौत

Sat, 02 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Down from power pole Technician's death
बिजली - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन के बिजली विभाग में तैनात टेक्नीशियन मिट्ठूलाल (30) की बिजली पोल से गिरने पर मौत हो गई। अनुमान है कि टेक्नीशियन पोल से करंट का झटका लगने पर गिरा है। विभाग के कर्मचारियों ने परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन


टेक्नीशियन मिट्ठूलाल कौशांबी जिले चरवा थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी अदालती प्रसाद का पुत्र था। वह कई साल से रेलवे के बिजली विभाग में तैनात था। रेलवे स्टेशन के बाहर रिजर्वेशन कक्ष के  पास लगे बिजली पोल में फाल्ट सुधारते समय अचानक वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। रेलवे के डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहकर्मी ओम सिंह ने बताया कि पोल से पैर फिसलने के कारण गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अनुमान है कि बिजली पोल में शटडाउन वापस लेने से करंट दौड़ा है। करंट का झटका लगने से वह गिरा हैं। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. राजीव चौधरी ने बताया कि टेक्नीशियन को मृत हालत में लाया गया है।


प्राथमिक जांच में न सिर में चोट का निशान और न ही करंट से झुलसना दिख रहा है। मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed