फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Doctors are avoiding prescribing medicines of Jan Aushadhi Kendra

Fatehpur News: जन औषधि केंद्र की दवा लिखने से बच रहे डाॅक्टर

Sun, 08 Oct 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Doctors are avoiding prescribing medicines of Jan Aushadhi Kendra
फतेहपुर। जिला अस्पताल के डाॅक्टर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों की दवा लिखने से परहेज कर रहे। कुछ डाॅक्टरों को छोड़ दें तो ज्यादातर चिकित्सक मेडिकल स्टोर की दवा लिख रहे हैं। हर डाॅक्टर के कक्ष में दवा कंपनियों के एजेंटों का बैठना है। दवा कंपनियों से मिलने वाले उपहार व कमीशन डाॅक्टरों के चक्कर में लोगों को सस्ती दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जिला पुरुष और महिला अस्पतालों में प्रतिदिन औसतन 1800 रोगियों का पंजीयन हो रहा है। रोगियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल में अलग-अलग प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोले हैं। दोनों औषधि केंद्रों में मिलाकर प्रतिदिन सिर्फ 15 से 16 हजार की दवाएं बिक रही हैं, जबकि जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोरों की बिक्री प्रति दिन एक लाख से भी ज्यादा है है। इससे स्पष्ट है कि डाॅक्टर जनऔषधि केंद्र की दवाएं लिखने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

जनऔषधि केंद्रों में करीब एक हजार तरह की दवाओं का स्टाॅक है, लेकिन डाॅक्टर मरीजों को दवाएं नाम से लिखते हैं, जबकि जन औषधि केंद्र की दवाओं की बिक्री साल्ट से होती है। अगर डाॅक्टर किसी भी दवा का साल्ट पर्चे पर अंकित कर दें, तो वह उसे जन औषधि केंद्र पर दवा उपलब्ध हो जाएगी। प्रमाण के तौर पर कैल्शियम केटू-7 टेबलेट बाजार में 200 रुपये का पत्ता मिलता है, लेकिन जन औषधि केंद्र में इसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये है। बुखार की दवा डोलो की 10 टेबलेट मेडिकल स्टोर पर 40 रुपये की हैं, लेकिन जन औषधि केंद्र में इसकी कीमत सिर्फ 15 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमत्री जन औषधि केंद्र संचालक आदित्य सिंह का कहना है कि तीन-चार डाॅक्टर ही जन औषधि केंद्र की दवाएं लिखते हैं। उनके यहां दवाएं साल्ट लिखने पर उपलब्ध होती हैं। डाॅक्टर नाम से दवाएं लिखते हैं और उनके यहां से खरीदी गई दवाएं लौटा देते हैं। दोनों केंद्रों पर औसतन 15 से 16 हजार दवाएं प्रतिदिन बिक रही हैं। बताया कि बिक्री न होने के कारण कम मात्रा में दवाओं का स्टाॅक रखते हैं। ऐसे में तीन महीने में करीब ढाई हजार की दवाओं की समय सीमा समाप्त हुई है। ऐसी दवाएं नष्ट कराई गई हैं।



- आदित्य सिंह, जनऔषधि केंद्र संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed