फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Doctor on leave, ultrasound examination stalled

Fatehpur News: डॉक्टर छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड जांच ठप

Tue, 07 May 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, ultrasound examination stalled
फतेहपुर। सदर महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में गर्भवती और पेट संबंधी बीमारी का उपचार कराने पहुंच रहीं महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं। एक पुरुष व दूसरी महिला अस्पताल के पहली मंजिल पर है। दोनों जगह एक-एक डॉक्टर अल्ट्रासाउंड करने के लिए तैनात हैं। इसमें महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी डॉक्टर बृजेश पाठक की है। डॉ. बृजेश शनिवार से निजी कारणों से अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में महिला मरीजों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

खासतौर पर गर्भवती को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पुरुष वार्ड के भूतल पर आना होता है। दोनों के बीच दूरी अधिक होेने से खासी दिक्कत महिलाओं को उठानी पड़ रही है। वहीं पुरुष महिला दोनों का एक ही जगह अल्ट्रासाउंड होने से व्यवस्था बनाने में कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों जगह 50 से 55 अल्ट्रासाउंड होते है, वहीं, अब सिर्फ एक कक्ष में संख्या 110 पहुंच गई है। महिला अस्पताल में महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सेवा 10 मई से दोबारा मिलने लगेगी। जबकि एक दिन में लगभग 35 अल्ट्रासाउंड करने का मानक है।

कोट्स
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर मेडिकल लीव पर हैं। जिसकी वजह से मशीन संचालित नहीं हो पा रही है। डॉक्टर के आने के बाद ही संचालन शुरू हो पाएगा।-डॉ. पीके सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed