{"_id":"6935d0728ddf04e2eb0de7e8","slug":"dm-released-souvenir-book-on-flag-day-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-145166-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झंडा दिवस पर डीएम ने किया स्मारिका पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झंडा दिवस पर डीएम ने किया स्मारिका पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
फोटो-08-स्मारिका पुस्तक का विमोचन के दौरान मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी। स्रोत सूचना विभाग
फतेहपुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार शर्मा की अगुवाई में रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम रविंद्र सिंह ने झंडा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और स्मारिका का विमोचन किया।
डीएम ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा कवच हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी सीमा पर डटे रहते हैं। वह अपने कर्तव्य पालन में प्राणों की आहुति तक दे देते हैं। ऐसे वीर जवानों, बलिदानियों की वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान व उनके पुनर्वास के लिए हर वर्ष सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस पर एकत्र धनराशि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में खर्च की जाती है। इस मौके पर डीएम ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, बलिदानियों की वीर नारियों और उनके बच्चों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सीडीओ पवन कुमार मीना, एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी समेत अधिकारी मौजूद रहे।