फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM

अफसरों की नजरों से देखकर लौट गए नोडल अफसर

Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
DM
फतेहपुर। नोडल अफसर ने रविवार को जिला मुख्यालय की स्वास्थ्य सेवाओं का सच जाना। उन्होंने सबसे पहले सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर निगाह दौड़ाईं। हालांकि अवकाश का दिन होने से अव्यवस्थाएं न तो नजर आईं और न ही इन्हें कोई उजागर करने वाला ही रहा। इससे वे जिले के अधिकारियों की निगाह से व्यवस्थाएं देखकर चले गए। करीब आधा घंटे के इस निरीक्षण में उन्होंने जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम की सेवाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह के साथ नोडल अफसर कुणाल सिल्कू सुबह पौने दस बजे सबसे पहले सदर अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे। अस्पताल की साफ सफाई के साथ चिकित्सीय सेवा का हाल जाना। इससे संतुष्ट नजर आए। पुरुष वार्ड में पहुंचकर एक मरीज से दवा के बारे में जानकारी लीं। साथ ही अस्पताल कर्मियों के बर्ताव के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. प्रभाकर से डीएम संजीव सिंह ने कुछ बिंदुओं पर बात की। अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के साथ ब्लड बैंक की व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद वह डीएम के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचे। लेबर रूम की व्यवस्थाएं महिला सीएमएस डॉ. रेखारानी से जानने के साथ नोडल अफसर कुछ तीमारदारों से भी मुखातिब होते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed