{"_id":"6ac156a0d25b99841007149a","slug":"diwali-gift-hampers-will-boost-the-income-of-women-from-self-help-groups-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-163733-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दीपावली गिफ्ट हैम्पर से बढ़ेगी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दीपावली गिफ्ट हैम्पर से बढ़ेगी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय
विज्ञापन
फोटो-09- एनआरएलएम आफिस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देते उपायुक्त अरुण कुमार।
फतेहपुर। दीपावली पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को बाजार में नई पहचान दिलाने की पहल शुरू की गई है। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद कार्यालय में समूह की दीदियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दीपक, बाती और अन्य स्थानीय उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग, सजावट और ब्रांडिंग की जानकारी दी गई। इससे समूह की महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी।
प्रशिक्षण में ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न डिजाइन और मॉडल दिखाकर उत्पादों को आधुनिक स्वरूप देने के तरीके बताए गए। खासतौर पर दीपावली गिफ्ट हैम्पर तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। समूह की महिलाओं के बनाए दीपक, बाती और अन्य स्थानीय उत्पादों को आकर्षक ढंग से सजाकर उपहार पैक के रूप में तैयार किया जाएगा।
जिला मिशन प्रबंधक शिव शांत मिश्रा ने बताया कि उत्पादों की सुंदर पैकेजिंग के साथ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रचार किया जाएगा। इससे महिलाओं को उत्पादों की बेहतर कीमत मिलने के साथ अतिरिक्त आय के अवसर भी मिलेंगे। दीदियों को गुणवत्ता, पैकेजिंग और नवाचार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार दीपक, बाती और अन्य स्थानीय उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। गिफ्ट हैम्पर के जरिये इनकी बेहतर ब्रांडिंग और बिक्री का अवसर मिलेगा। इससे समूह की दीदियों की आय बढ़ेगी और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
- अरुण कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार एनआरएलएम।