फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   District lags behind in making family ID, got D category

Fatehpur News: फैमिली आईडी बनाने में जिला फिसड्डी, मिली डी श्रेणी

Thu, 16 Jan 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
District lags behind in making family ID, got D category
फतेहपुर। जिला फैमिली आईडी बनाने में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में फिसड्डी रहा। राज्य सरकार के निर्देश के तहत गांव-गांव में 79,656 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य था, लेकिन दिसंबर तक केवल 8,062 आईडी ही बन पाईं। खराब प्रगति के कारण जिले को सीएम डैशबोर्ड पर ग्रुप डी में डाला गया है। इससे सीडीओ पवन कुमार मीना ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्थिति को सुधारने के लिए त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले के कुल 13 ब्लॉक को अलग-अलग फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिया गया था। उसके सापेक्ष जिले में आईडी बनाने का काम बहुत धीमा हुआ। उसकी शासन स्तर पर समीक्षा होने पर चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में सबसे पीछे डी में डाला गया। इससे जिला प्रशासन को जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ पवन कुमार ने 25 जनवरी तक लक्ष्य तय किया और इस समय सीमा के भीतर 23 हजार 899 आईडी बनाने का लक्ष्य सभी ब्लॉकों की ग्राम पंचायत सचिवों को दिया गया है। इसके बाद हर 10-15 दिनों का लक्ष्य देकर काम को पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी बीईओ को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य पूरा कराएं। फैमिली आईडी बनाने का काम सचिवों के हाथों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...कोट्स..
फैमिली आईडी बनाने में जिले को डी ग्रुप में शामिल किया गया है। इसके लिए जनवरी माह का लक्ष्य निर्धारित है। शिथिलता बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -पवन कुमार मीना, सीडीओ

....इनसेट....
ये है सालाना लक्ष्य (2024-25)

विकास खंड-------वार्षिक लक्ष्य
ऐेरायां-------------5789
अमौली-------------6183
असोथर------------5079
बहुआ-------------5889
भिटौरा-------------6827
देवमई--------------5067
धाता---------------6430
हसवा--------------6481
हथगाम-------------6046
खजुहा--------------7885
मलवा--------------7535
तेलियान-------------4356
विजयीपुर------------6089
योग----------------79656
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed