फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Discussion of problem of farmers in Indian Food Corporation

भारतीय खाद्य निगम में किसानों की समस्या पर चर्चा

Sun, 09 Apr 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Discussion of problem of farmers in Indian Food Corporation
किसानों को जानकारी देते कुमार अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
सुजरही के सिंह राइस मिल में शनिवार को किसानों और भारतीय खाद्य निगम विभाग की बैठक हुई। इसमें शासन से जारी समर्थन मूल्य में क्रय करने की अपील की गई। इस अवसर पर किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के बीच रखी। धान खरीद में हुई दिक्कतों को भी अधिकारियों के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के क्षेत्र प्रबंधक कुमार अभिषेक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप केंद्र में किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य 1625रुपये है। जिसमें किसानों का गेहूं साफ  हुआ तो विभाग किसानों को 10 रु पये अतिरिक्त दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं बेचने में कोई समस्या आती है तो जानकारी विभागीय अधिकारियों को दें। उन्होंने किसानों को अपना मोबाइल नंबर 7081200134 पर समस्या बताने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोई भी केंद्र में बिचौलिया दिखाई दे तो भी किसान सजगता दिखाते हुए जानकारी देें। पारदर्शिता लाने के लिए क्रय केंद्रों में टीम गठित की गई है। जो किसानों के साथ अच्छा बर्ताव, पेयजल व्यवस्था, उत्पीड़न की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की ली गई फसल का पैसा 24 घंटे के अंदर खातों में भेजा जाएगा। फसल बिक्री के लिए किसानों को खतौनी और बैंक पासबुक की फोटो कापी लानी होगी। क्रय केंद्र का लक्ष्य छह हजार मैट्रिक रखा गया है। पिछली बार तीन हजार मैट्रिक टन में मात्र 22सौ मैट्रिक टन ही खरीद हो पाई थी। इस मौके पर केंद्र प्रभारी अभय कुमार त्यागी, भुगतान प्रभारी राजेश कुमार कुशवाहा, जुगेश अरोरा, हसनपुर अकोढ़िया के किसान रमेश सिंह, बुदवन के जगदीश सिंह, सुजरही के शिवकुमार, हरदो के कुजल सिंह, मझपुरवा के महेश प्रताप सिंह, कटोघन के मुन्ना सिंह, कटखेरवा के शिवशरण पाल ब्राह्मण टोला के राजू त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed