{"_id":"58825ab54f1c1b9a25eff4c0","slug":"dig-in-three-days-to-complete-the-attestation-of-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में पूरा करें आर्म्स का सत्यापन- डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में पूरा करें आर्म्स का सत्यापन- डीआईजी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन को निर्देश देते कमिश्नर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखने शुक्रवार को इलाहाबाद मंडल के कमिश्नर राजन शुक्ला व डीआईजी विजय यादव आए। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में दोनों अफसरों ने हर बिंदु पर चर्चा की, सवाल किए। सकपकाए अफसरों को आगे के लिए सचेत किया। कई घंटे चली इस समीक्षा बैठक में उन्नाव और कानपुर में मतदान के दौरान भी जिले में चौकसी बरतने को कहा गया। हालांकि कमिश्नर ने जिलाधिकारी डॉ. वेदपति मिश्र और डीआईजी ने एसपी बलिकरन सिंह यादव की ओवर आल तैयारियाें पर संतोष जताया।
कमिश्नर राजन शुक्ला को बताया गया कि इस चुनाव में 8291 नि:शक्त मतदाता हैं। पिछले चुनाव में ये पांच हजार थे। कमिश्नर ने पूछा कि किस बूथ पर पांच या अधिक नि:शक्त हैं। उत्तर नहीं मिल सका तो कहा कि जिस बूथ पर पांच या इससे अधिक नि:शक्त मतदाता होंगे, वहां नि:शक्त मित्र तैनात किए जाएंगे। सभी नि:शक्तजनों को बूथ तक पहुंचने के लिए पास दिया जाएगा। जहां पांच से कम हैं, वहां यह जिम्मेदारी बीएलओ निभाएंगे। वोट का प्रतिशत बढ़ने पर संतोष जताया लेकिन कहा कि इसमें और बेहतरी करें। एनआईसी में निरीक्षण के दौरान समाधान व सुगम पोर्टल पर कामकाज दिखाने को कहा। काफी कोशिश के बाद भी नहीं दिखाया जा सका। इस पर कमिश्नर ने ई-कामर्स के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की क्लास ली। एआरटीओ प्रवर्तन संजय तिवारी ने पहुंचकर फार्मेट की स्थिति साफ की, तब कमिश्नर संतुष्ट हुए और उन्होंने सभी को इन पोर्टलों के कामकाज सीखने की हिदायत दी। कमिश्नर ने कहा कि बेवजह किसी को परेशान न करें। बैंक की रकम पकड़ कर पीठ थपथपाने की जरूरत नहीं। इसे रिकार्ड में न लाएं, चेक जरूर करें। उन्होंने हाल ही मेें जिले में साड़ियाें की खेप पकड़े जाने की सराहना की तो अन्य उपहार पर विशेष नजर रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि हो सकता है जिले में इसे कहीं डंप कर रखा गया हो। गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की डीएम व एसपी खुद मानीटरिंग करें। अंत में कमिश्नर ने कहा कि जिला बदर दिखे तो एसओ पर और उपहार बंटा तो लेखपाल पर कार्रवाई होगी।
डीआईजी विजय यादव ने लॉ एंड आर्डर के मामले मेें पुलिस को सजग और चौकन्ना रहने की हिदायत दी। चुनाव के मद्देनजर 15738 लाइसेंसी असलहों में से दस हजार से अधिक जमा होने पर संतोष जताया। कहा कि ऐसे लाइसेंसी को परेशान न करें जो जरूरतमंद हों। उन्होंने कहा कि ज्यादातर अपराध अवैध असलहों से होता है। लिहाजा लाइसेंसी जमा कराने के साथ-साथ इन पर भी अभियान चलाकर जब्तीकरण करें। डीआईजी ने जिले में आर्म्स की दुकानों की संख्या 15 जानने के बाद कहा कि उन्होंने यहां आने से पहले खागा में एक आर्म्स की दुकान का मुआयना किया तो कई विसंगतियां मिलीं। लिहाजा हर दुकान का कायदे से वेरीफिकेशन जरूरी है। यह काम तीन दिन में कर लिया जाए। कहा कि आर्म्स की दुकान से ही कारतूस अपराधियों तक पहुंचता है। कारतूस लेने के लिए आने वाला शख्स नीलगाय भगाने की बात करता है तो कोई चिड़िया मारने की। कई बार मृतक के नाम पर कारतूस ले लिए जाते हैं। इस पर विशेष नजर रखें। मर चुके लाइसेंसधारी की सूची अपडेट कर कार्रवाई करें। पाबंद की कार्रवाई का विस्तार रासुका तक जरूरत हो तो करें।