{"_id":"602eb6438ebc3ee93f299917","slug":"dharna-fatehpur-news-toll-tax-fatehpur-news-knp6127033168","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल वसूली के विरोध में उतरी युवा विकास समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल वसूली के विरोध में उतरी युवा विकास समिति
विज्ञापन
फतेहपुर। युवा विकास समिति ने जर्जर हाईवे पर टोल वसूली का विरोध किया है। गुरुवार को समिति के पदाधिकारियों ने पटेलनगर चौराहे पर धरना देकर टोल वसूली बंद करने की मांग की है।
युवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा ने बताया कि जिले में तीन टोल चौकियां बनी हैं।
वर्तमान समय में दोनों हाईवे पूरी तरह ध्वस्त हैं। इसके बावजूद वाहनों से जबरन टोल वसूला जा रहा है। बताया कि बांदा-टांडा बाईपास चालू होने पर दसवां मील पर टोल वसूली का प्रावधान किया गया था। एक साल से अधिक समय से बाईपास बंद है, लेकिन यहां पर टोल वसूला जा रहा है।
यह पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। टोल वसूली बंद कराई जाए। इस मौके पर आलोक द्विवेदी, दिलीप तिवारी, अजय अवस्थी, रोहित सिंह, सनी श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, रेहान, सत्यम, दिनेश, विकास श्रीवास्तव, अभिषेक पटेल, मनीष आदि शामिल रहे।