फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dhan khareed,fatehpur news

गेहूं खरीदने के लिए बनाए गए 28 क्रय केंद्र

Sat, 20 Feb 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed,fatehpur news
फतेहपुर। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। तीन संस्थाओं के 28 क्रय केंद्र बनाए गए हैं और जिन संस्थाओं को गेहूं की खरीद करनी है, उनसे क्रय केंद्र खोलने वाले स्थान की सूची मांग गई है। शासन से एक मार्च तक क्रय केंद्रों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

किसानों का गेहूं खरीदने के लिए सरकार ने समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
जबकि पिछले साल गेहूं का सरकारी रेट 1925 रुपये प्रति क्विंटल था। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी, लेकिन एक मार्च तक गेहूं खरीदने वाले क्रय केंद्रों का चयन किया जाना है। पहली सूची में हाटशाखा, पीसीएफ और भारतीय खाद्य निगम संस्था के क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाटशाखा के 13, पीसीएफ के 14 और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि गेहूं की खरीद करने वाली और संस्थाओं की सूची मांगी गई है। संस्थाओं को खरीद करने वाले स्थान का चयन करना होगा। फरवरी में ही शासन को सूची भेजी जाएगी। फिलहाल जिले को अभी गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed