{"_id":"61a71140d97a9d68a2432c7d","slug":"dhaan-fatehpur-news-knp6669864186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाट विपणन शाखा के दोनों क्रय केंद्र पर खरीद बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाट विपणन शाखा के दोनों क्रय केंद्र पर खरीद बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। नवीन मंडी स्थल में हाट शाखा के दो धान क्रय केंद्रों पर पिछले चार दिन से खरीद बंद है।जबकि केंद्र के बाहर धान से लदी ट्रालियां खड़ी हैं और धान खरीद का किसान इंतजार कर रहे हैं। केंद्र प्रभारी विनोद कुमार जायसवाल का कहना है कि मंडी स्थल पर जहां धान रखा जा रहा था, वहां धान रखने की जगह नहीं बची है। दोनों क्रय केंद्रों में अब तक 4500 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जो क्रय केंद्र में ही डंप है। राइस मिल वालों ने अब तक सिर्फ 360 क्विंटल धान ही उठाया है।
आलमपुर गेरिया निवासी किसान विजय कुमार ने बताया कि 27 नवंबर के दिन का उसे टोकन मिला था। वह समय पर क्रय केंद्र आ गया और करीब 55 क्विंटल धान है, लेकिन चार दिन से तौल नहीं हो रही है। ट्रैक्टर का भाड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
कटोघन के किसान रामस्वरूप ने बताया कि धान की तौल न होने पर रात-दिन धान की रखवाली करनी पड़ रही है। 27 नवंबर को उनका भी टोकन था। सुबह आठ बजे धान लेकर आ गया था, अब तक खरीद नहीं हो सकी है।